स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण पर हुआ मंथन
जौनपुर, जून 7 -- जौनपुर, संवाददाता। स्वदेशी जागरण मंच के स्वावलंबी भारत अभियान के तहत काशी प्रांत का प्रांतीय विचार वर्ग शनिवार को हुआ। कार्यक्रम में स्वदेशी, आत्मनिर्भरता, भारतीय चिंतन, युवा सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। समापन सत्र में राष्ट्रीय सह-संयोजक डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि स्वावलंबी भारत अभियान राष्ट्र पुनर्निर्माण का व्यापक प्रयास है। उन्होंने ऊर्जा आत्मनिर्भरता, स्वदेशी तकनीक, हरित ऊर्जा, स्थानीय उत्पादन और विदेशी निर्भरता कम करने पर जोर दिया। कहा कि युवा शक्ति स्वदेशी और आत्मनिर्भरता अपनाकर भारत को वैश्विक आर्थिक शक्ति बना सकती है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत अध्यक्ष डॉ. महेंद्र त्रिपाठी ने स्वदेशी को भारतीय जीवन पद्धति का मूल तत्व बताया और इसे व्यवहार में अपनाने की बात कही। प्रो. अजय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.