मुरादाबाद, दिसम्बर 3 -- मुरादाबाद। आज विकास भवन सभागार में स्वतः रोजगार विभाग की ओर से परीक्षा आयोजित है। जिसमें लेखाकार और एमआईएस सहायक का चयन किया जाएगा। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को ही विभाग में काम का मौका मिलेगा। मिशन निदेशक के निर्देश पर यह भर्ती की जा रही है। यानी स्वतः रोजगार विभाग में 38 महिलाओं को नौकरी का अवसर मिलने जा रहा है। गांधी सभागार में दो चरण में परीक्षा आयोजित है। शाम करीब 4:00 बजे परीक्षा परिणाम जारी कर दिया जाएगा। स्वतः रोजगार विभाग के उपनिदेशक आरपी भगत ने बताया कि विभागीय स्तर पर परीक्षा की तैयारी कर ली गई है। 18 से 45 साल की उम्र की महिलाओं को नौकरी का मौका मिल रहा है। यह सरकार की आधी आबादी को प्राथमिकता देने का भी अवसर है। इस मौके से स्वत रोजगार के प्रति आकर्षित महिलाओं का उत्साह बढ़ेगा। संविदा आधारित नौक...