नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- सोशल मीडिया 'इन्फ्लुएंसर' स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तार के बाद सीजेपी छात्र कार्यकर्ता निशू आजाद ने दो नेताओं को 'स्पेशल थैंक्स' कहा है। निशू ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद और कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को खास तौर पर शुक्रिया कहा है। निशू ने कहा कि अगर ये दोनों मेरे लिए आवाज नहीं उठाते तो शायद मामला इतना हाइलाइट नहीं होता। उन्होंने कहा 'आप सभी को मैं सूचित करना चाहती हूं कि आज चंद्रशेखर आजाद, सौरव दास और आशुतोष रांका और अन्य साथी मिलकर पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन गए थे। पुलिस ने हमें आश्वासन दिया कि वे 72 घंटे के अंदर स्वतंत्र को गिरफ्तार कर लेंगे। और उन्होंने ठीक ढाई घंटे के अंदर स्वतंत्र को गिरफ्तार कर भी लिया।' यह भी पढ़ें- बुरे...