नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- एससी-एसटी ऐक्ट के तहत गिरफ्तार किए गए यूट्यूबर और खुद को हिंदूवादी कार्यकर्ता बताने वाले स्वतंत्र भारद्वाज को अदालत से तीन सप्ताह की अंतरिम राहत मिलने के बीच उसका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कही गई बातों को कुछ लोग अदालत की शर्तों का उल्लंघन बता रहे हैं तो कुछ ने वीडियो को पुराना बताया है। लाइव हिन्दुस्तान इन दावों की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो को टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा समेत कई सोशल मीडिया यूजर्स ने शेयर किया है। स्वतंत्र भारद्वाज का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वह अपने एक दोस्त के साथ नजर आ रहा है। इसमें दोनों स्वतंत्र के छूट जाने की बात कर रहे हैं। वीडियो में कही गई बातों के आधार पर कई लोगों ने स्वतंत्र भारद्वाज पर अदालत की शर्तों के उल्लंघन का आरोप लगाया। इस वीडियो में उसे कुछ जातियों क...