कुशीनगर, जून 7 -- कुशीनगर। फाजिलनगर ब्लॉक के बनकटा बाजार में कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के उद्देश्य से विभिन्न बूथों का गठन किया गया। इसके साथ कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पीसीसी सदस्य नागेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का देश की आजादी से लेकर स्वतंत्र भारत के निर्माण और विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को आजाद कराने का कार्य किया।आजादी के बाद देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, कृषि तथा आधारभूत संरचन...