मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 14 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट से शनिवार की शाम रामभद्रपुर रेलवे स्टेशन के पास गिरे एक अधेड़ की रविवार को अस्पताल में मौत हो गई। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। उसे ट्रैक से उठाकर समस्तीपुर स्टेशन पर प्राथमिक उपचार दिया गया था। उसके बाद उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया था। वहां उसकी रविवार को मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को शवगृह में 72 घंटे के लिए रखा है। रेल एसपी कार्यालय से अधेड़ की पहचान के लिए एक नोटिस जारी किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...