हरिद्वार, अप्रैल 10 -- स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति 13 अप्रैल को जलियावाला बाग नरसंहार की 107वीं वर्षगांठ पर स्वतंत्रता सेनानी शहीद सम्मान यात्रा निकालेगी। महासचिव जितेंद्र रघुवंशी ने पत्रकारवार्ता के दौरान बताया कि यात्रा ज्वालापुर जटवाड़ा पुल से ऋषिकुल ऑडिटोरियम तक निकाली जाएगी। इसके बाद स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवार सम्मलेन आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, प्रदीप बतरा, मेयर किरन जैसल, छत्तीसगढ़ नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा, विधायक आदेश चौहान उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही 116 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी स्वामी लेखराज के साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस के सहयोगी ले. आर माधवन भी उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर देशबंधु, भारत भूषण विद्यालंकार, शशि शर्मा, डॉ. सुनील कुमार जोशी, वीरेंद...