देहरादून, अप्रैल 21 -- कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने शहीद मेजर दुर्गा मल्ल मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में खाराखेत स्थित सत्याग्रह स्थल पर स्वतंत्रता सेनानी वीर खड़क बहादुर बिष्ट की प्रतिमा का अनावरण किया। मंत्री ने शहीद खड़क बहादुर बिष्ट की स्मृति में शहीद खड़क बहादुर वाटिका बनाने की घोषणा भी की। रामधुन और देशभक्ति गीतों के बीच सत्याग्रहियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। महात्मा गांधी नमक सत्याग्रह आंदोलन स्मारक स्थल, खाराखेत (मझौन झाझरा रेंज) में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने खड़क बहादुर सिंह बिष्ट एवं उनके साथियों को श्रद्धांजलि दी। मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि गढ़वाली, जौनसारी और गोरखाली सभी पहाड़ी समुदायों में वीरता और त्याग की परंपरा रही है। यह भी पढ़ें- आज...