मुजफ्फरपुर, मई 20 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। धर्मरक्षा अभियान समिति ने बुधवार को स्टेशन रोड स्थित जिला परिषद मार्केट कार्यालय में महान स्वतंत्रता सेनानी विपिन चंद्र पाल की पुण्यतिथि मनाई। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष मोहन प्रसाद ने की। सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पत कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके जीवनी को याद किया। मौके पर डॉ. विमल, अशोक भारती, दीनबंधु आजाद, गणेश प्रसाद, लक्षमण प्रसाद, आयुष कुमार, कार्तिकेय कुमार, प्रियांशु कुमार, प्रियंका कुमारी आदि थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...