बिहारशरीफ, सितम्बर 21 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। साठोपुर सर्वोदय नगर में रविवार को स्वतंत्रता सेनानी भोला पासवान शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनायी गयी। कबीर साहेब का सत्संग भी किया गया। पूर्व विधायक डॉ. विनोद यादव व अतिपिछड़ा दलित अल्पसंख्यक संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदेव चौधरी ने कहा कि भोला पासवान शास्त्री एक स्वतंत्रता सेनानी और भारतीय राजनेता थे। दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय से उन्होंने शास्त्री की उपाधि ली थी। चौथी बिहार विधानसभा (1967- 1968) में 100 दिनों के लिए वे बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। मौके पर सुमन सौरभ, भागीरथ साहेब, कृष्णा साव, राधे महतो, बासो साव, राजेंद्र दास, संजू भारती, सोनू कुमार, हेमंती व अन्य मौजूद थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...