मुजफ्फरपुर, अगस्त 4 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। स्वतंत्रता सेनानी पंडित सहदेव झा स्मृति मंच की पड़ाव पोखर स्थित प्रधान कार्यालय में मंगलवार को बैठक हुई। अध्यक्षता मंच के संयोजक अशोक झा ने की। संचालन तेज नारायण झा उर्फ तेजू भाई ने किया। अशोक झा ने कहा कि आगामी 12 अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर पंडित सहदेव झा का स्मरण दिवस एवं उनकी जीवनी पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। आयोजन आमगोला स्थित एक विवाह भवन में होगा। समारोह में मंत्री, पूर्व मंत्री, सांसद, विधायक समेत शहर के जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ नागरिक को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में प्रो. ओम प्रकाश झा, प्रो. विकास उपाध्याय, साकेत रमन पाण्डेय, कुंदन शांडिल्य, संकेत मिश्रा, महंत कमलेश झा, पंडित हरिशंकर पाठक, शिवेंद्र कुमार झा, अभिषेक कुमार मनोरंजन आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्...