देवरिया, दिसम्बर 15 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ग्राम भठवा तिवारी निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं बाबा राघव दास बालिका हाईस्कूल, भाटपाररानी के संस्थापक पंडित विजयनाथ त्रिपाठी की पुण्यतिथि विद्यालय परिसर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं छात्राओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के प्रबंधक प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि पंडित विजयनाथ त्रिपाठी ने क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाई। शिक्षा के प्रति उनकी गहरी रुचि थी और उन्होंने समाज के उत्थान के लिए अनेक विद्यालयों की स्थापना की। पंचानन गिरि ने कहा कि वे बाबा राघव दास के सच्चे अनुयायी थे और उनके विचार आज भी प्रेरणास्रोत है। इससे पूर्व छात्राओं खुशबू, अनुष्का, सलोनी, र...