पूर्णिया, अगस्त 26 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। धमदाहा में भारत छोड़ो आन्दोलन में शहीद हुए अमर स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में आयोजित राजकीय समारोह में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी नारायण सिंह सुधांशु जी के पौत्र जयवर्धन सिंह को सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने के पश्चात उन्होंने इस गरिमामय आयोजन के लिए मंत्री लेशी सिंह के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। जयवर्धन सिंह ने कहा कि शहीद दिवस का यह राजकीय समारोह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रेरणा का स्रोत बनेगा। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपने पूर्वजों के त्याग, संघर्ष, बलिदान और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को जानने तथा उनके जीवन-मूल्यों से प्रेरणा लेने का अवसर मिलता है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया में शहीदों को नमन : भारत छोड़ो आ...