मुजफ्फरपुर, मार्च 23 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय में प्रखर समाजवादी विचारक और स्वतंत्रता सेनानी डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती सोमवार को कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इसकी अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार ने कहा कि डॉ. लोहिया भारत के सामाजिक व राजनीतिक इतिहास की उन महान विभूतियों में से एक थे, जो आजीवन अपने सिद्धनों और राष्ट्रप्रेम के मूल्यों के प्रति समर्पित रहें। नारी शिक्षा, सामाजिक समानता और राजनीतिक सुचिता पर आधारित लोहिया के विचार सभी के प्रेरणीय है। इस कार्यक्रम में डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारीगण ने भाग लिया। महाविद्यालय के राजनीतिक विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. हरिश्चन्द्र प्रसाद यादव ने लोहिया जीवन पर अपने विचार व्य...