देहरादून, जुलाई 3 -- पेशावर कांड के नायक और स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को लेकर भाजपा विधायक दिलीप रावत ने बेतुका बयान दे दिया। दून लाइब्रेरी में एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायक ने कहा कि वे बुद्धिमान नहीं थे... इस पर कार्यक्रम में मौजूद लोग भड़क गए। इस पर विधायक अपने बयान पर तुरंत पलट गए और उन्हें अपने शब्द वापस लेने पड़े। इस घटना का वीडियो सामने आया है। कांग्रेस पार्टी ने विधायक के बयान का कड़ा विरोध किया है। जानकारी के अनुसार, दून लाइब्रेरी में 1 जुलाई को स्वरोजगार दिवस को लेकर टूरिस्ट संदेश फाउंडेशन की ओर से एक गोष्ठी का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में भाजपा विधायक दिलीप रावत मुख्य अतिथि थे। विधायक रावत ने अपने वक्तव्य के दौरान वीर चंद्र सिंह गढ़वाली का उदाहरण देते हुए कहा कि बुद्धिमान आदमी क्रांति नहीं करता ...