सासाराम, जून 7 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के कचहरी के समीप स्वतंत्रता सेनानी बाबू निशांत सिंह की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- फाइल पाचश्रद्धांजलि सभा का आयोजन समाजसेवी चंद्रशेखर पासवान के नेतृत्व में उनके प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर देश की आजादी में उनके योगदान को याद किया। कहा कि बाबू निशांत सिंह किसी एक जाति या धर्म के नेता नहीं थे, बल्कि वे देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी थे।उनका बलिदान अंग्रेजी हुकूमत ने उनकी बढ़ती लोकप्रियता और देशभक्ति की भावना से घबराकर सासाराम के गौरक्षणी क्षेत्र में उन्हें तोप से उड़ाकर शहीद कर दिया था। उनका बलिदान देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है ...