जहानाबाद, मार्च 26 -- किंजर, निज संवाददाता। किंजर बाजार स्थित कुशवाहा पट्टी मोहल्ला निवासी 103 वर्षीय वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी रामेश्वर सिंह कुशवाहा का निधन बुधवार की शाम पटना स्थित निजी अस्पताल में हो गया है। स्वतंत्रता सेनानी वृद्धावस्था में दो माह से पटना स्थित निजी अस्पताल में इलाजरत थे। इनका अंतिम संस्कार किंजर पुनपुन तट स्थित घाट पर गुरुवार की सुबह की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में सामाजिक एवं राजनीतिक लोग स्वतंत्रता सेनानी के शोभायात्रा में शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता सेनानी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की स्वतंत्रता सेनानी अपने पीछे भारत पूरा परिवार छोड़कर गए हैं। इनके दो पुत्र दो पुत्रवधू एक पुत्री नाती पौत्र पौत्री दामाद से भरापुरा परिवार है। स्वतंत्रता सेनानी के निधन की संज्ञान जिला प्रशासन ने भी ली है। उक्त बातें स...