मुजफ्फरपुर, अप्रैल 13 -- बोचहां। बुधौली निवासी स्वतंत्रता सेनानी अनूठा ठाकुर (98) का सोमवार की सुबह निधन हो गया। नहीं रहे। उन्होंने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे सेवानिवृत्त शिक्षिका पत्नी समेत भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। आचार्य चंद्रकिशोर पराशर ने बताया कि अनूठा ठाकुर 1942 में कटरा थाने को जलाया था। शिक्षा विभाग की सेवा से अवकाश के बाद वे बोचहां स्थित अपने पैतृक ग्राम बुधौली में रहकर समाजसेवा और धार्मिक अनुष्ठानों में व्यस्त रहते थे। देवगन के घरभारा ग्राम में चिकित्सालय के निर्माण के साथ ग्रामहितैषी पुस्तकालय के अध्यक्ष के रूप में उसके संचालन में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। निधन पर विजय किशोर सिन्हा उर्फ चुन्नू बाबू, प्रमुख साजन पासवान, मुखिया दिनेश सहनी, पूर्व पंसस मुरारी कुमार, सुनील कुमार सुमन, सेवानिवृत्त प्रोफेसर शत्रुघ्...