पाकुड़, जनवरी 27 -- महेशपुर, एक संवाददाता। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव तथा सीओ संजय कुमार सिंहा ने स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित अवकाश प्राप्त शिक्षक शारदा प्रसाद तिवारी के आवास पर पहुंच कर उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा आजादी की लड़ाई में उनके पिता सह स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय वाचस्पति तिवारी के अमूल्य योगदान को नमन किया। द्वय अधिकारियों ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी का त्याग, संघर्ष और बलिदान देश की अमूल्य धरोहर है। जिसे आने वाली पीढ़ियों तक सम्मानपूर्वक सहेजना हम सभी का कर्तव्य है। पदाधिकारियों ने स्वतंत्रता सेनानी एवं उनके परिवारजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि उनका योगदान राष्ट्र की नींव को सुदृढ़ करने वाला है और देश सदैव उनका ऋणी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.