सासाराम, अप्रैल 8 -- सासाराम। स्वतंत्रता सेनानी स्व. शिवकुमार पांडेय की 14वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित की। शहर के प्रेमचंद पथ गौरक्षणी में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि वे स्टेशन अधीक्षक के पद पर भी रहे। अंत में ब्राह्मण भोज का आयोजन किया गया। मौके पर कांग्रेस नेता प्रेम कुमार शाहाबादी, कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश कुमार पांडेय, उमेश कुमार पांडेय, संतोष कुमार पांडेय, मनीष पांडेय, शैलेश पांडेय, शंभू पांडेय, डॉ. रामेश्वर तिवारी,अच्युतानंद ओझा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...