हाजीपुर, जून 14 -- प्रखंड के नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत के बेलकुंडा निवासी महान स्वतंत्रता सेनानी स्व.विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का शनिवार की देर रात निधन हो गया। वह 95 वर्ष की थी एवं लम्बे समय से बीमार थीं। वे एक महान समाजसेवी धर्म परायण महिला थीं। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती थी। गरीब असहाय की हमेशा मदद करती थीं। इनके 2 पुत्र व चार पुत्रियां हैं। निधन उपरांत उनके सम्मान में बेलकुंडा चौक के सारी दुकानें बंद रही। अंचल सह प्रखंड कार्यालय से राजस्व कर्मचारी मुनाजिर हुसैन व पंचायत सचिव गोपाल शर्मा ने पहुंचकर उनके शव पर फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी निधन की सूचना पर कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं अंचलकर्मी मौके पर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- स्वतंत्रत...