हाजीपुर, मई 25 -- महुआ, एक संवाददाता स्वतंत्रता सेनानी सह पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. सीताराम सिंह की 107वीं जयंती पर सोमवार को अक्षयवट कॉलेज में उनकी प्रतिमा का अनावरण मंत्री ने किया।

प्रतिमा का अनावरण इसके साथ ही स्मारिका का विमोचन भी हुआ। स्वतंत्रता सेनानी स्व. सिंह की 107वी जयंती पर उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण करते हुए लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में सीताराम बाबू ने अग्रणी भूमिका निभाई थी। देश को आजाद करने के लिए न सिर्फ जेल गए। बल्कि अंग्रेजों की यातनाएं भी सहीं। उनकी इस कृति को महुआ ही नहीं राष्ट्र के लोग हमेशा याद रखेगा। कहा कि जिंदा कौम अपने पूर्वजों को नहीं भूलती।

कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के शाशी निकाय के सचिव सह पूर्व मंत्री वृषिण पटेल की अध्यक्षता और प्रो रमाशंकर शर्मा के संचालन ...