समस्तीपुर, अक्टूबर 4 -- समस्तीपुर। जयनगर से नई दिल्ली जाने वाली 12561 स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के एसी सेकेंड क्लास ए-2 कोच में शनिवार को सांप दिखने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। अपर बर्थ के ऊपरी हिस्से में बने एसी पैनल से सांप का आधा हिस्सा लटकता देखकर यात्री डर गए। घटना का वीडियो यात्री अरुण ठाकुर ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यात्री अरुण ठाकुर ने फेसबुक पर जारी वीडियो में बताया कि वह परिवार के साथ स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से सफर कर रहे थे। ट्रेन के दरभंगा स्टेशन पहुंचने से पहले ए-2 कोच में अपर बर्थ के ऊपर एसी पैनल से सांप लटकता दिखाई दिया। यह भी पढ़ें- जयनगर से दिल्ली जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन में निकला सांप, रेलवे ने पूरा AC कोच ही बदल दिया सांप देखते ही यात्री अपनी-अपनी बर्थ छोड़कर गलियारे मे...