उन्नाव, जनवरी 28 -- उन्नाव। जिला कांग्रेस कमेटी ने 77वें गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाया। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने कार्यालय में ध्वज फहराया और राष्ट्रगान गाकर उत्सव की शुरुआत की। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में नेताओं ने देशभक्ति का संदेश दिया। सुरेंद्र कुशवाहा ने सभी को बधाई देते हुए कहा, तमाम संघर्षों और बलिदानों से मिली आजादी को कायम रखने के लिए हमें सजग रहना होगा। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मौलाना हसरत मोहानी और जनपद के प्रथम सांसद पंडित विश्वंभर दयाल त्रिपाठी के स्मृति चिन्हों को मिटाए जाने की निंदा की। कहा कि इनकी स्मृति को समाप्त करने वालों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ेंगे। आगामी दिनों में जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर आंदोलन तेज करेंगे। गोष्ठी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह, कमल तिवारी, सुभाष सिंह, जंग बहादुर सिंह, संजीव श्रीव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.