पीलीभीत, अगस्त 1 -- पीलीभीत। उपाधि महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग की ओर से नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए चल रहे दीक्षारंभ कार्यक्रम का समापन हो गया। छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव सांझा किए। दीक्षारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव डॉ. मुरली मनोहर अग्रवाल एवं प्राचार्य प्रोफेसर दुष्यंत कुमार उपस्थित रहे। वाणिज्य विभाग के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. विनय कुमार गर्ग को पुष्पगुच्छ एवं पटका पहना कर कर सम्मानित किया गया। संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. राखी मिश्रा ने जलियांवाला बाग हत्याकांड में शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करते हुए प्रेरणादायी विचार प्रस्तुत किए। शिक्षा शास्त्र विभाग के डॉ. मुकुल अग्रवाल ने भी विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच एवं निरंतर अध्ययन के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- अच्छे और जिम्म...