नई दिल्ली, अगस्त 3 -- नई दिल्ली। अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी परिवार संघ द्वारा भारत के स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने, स्वतंत्रता सेनानी कॉमरेड सरदार गुरचरण सिंह लाधुपुर जी एवं स्वतंत्रता सेनानी डॉ. इकबाल सिंह साहनी जी की जन्मशती वर्ष के उपलक्ष्य में एक गरिमामय श्रद्धांजलि समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

समारोह का मुख्य विषय गोष्ठी का मुख्य विषय थ, एक सोच, 75 साल होने को आए, कैसा भारत ये चाहते थे? स्वतंत्रता सेनानियों के सपने और 75 वर्षों बाद भारत का राजनीतिक परिदृश्य। इस अवसर पर विश्व विख्यात शिक्षाविद् एवं मीडिया जगत की प्रतिष्ठित हस्ती डॉ. संदीप मारवाह विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी, विधि विशेषज्ञ, शिक्षाविद...