मुरादाबाद, अगस्त 13 -- स्वतंत्रता सप्ताह एवं विभाजन विभीषिका स्मृति कार्यक्रम के अंतर्गण प्रतियोगिताएं हुईं। क्षेत्रीय खेल विभाग मुरादाबाद द्वारा गुरुवार को विभिन्न खेलों की जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन सोनकपुर स्टेडियम में किया। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ अपर नगर मजिस्ट्रेट-द्वितीय अंजनी मिश्रा एवं अधीक्षण अभियंता एसपी सिंह ने किया। कार्यक्रम में क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने खिलाडियों का हौसला बढ़ाया। खो-खो जूनियर बालक वर्ग में रेनबो पब्लिक स्कूल, केसीएम स्कूल, ग्रीन मिडोज स्कूल और सोनकपुर स्टेडियम की टीमों ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल मुकाबलों में सोनकपुर स्टेडियम और ग्रीन मिडोज स्कूल विजयी रहे। दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला 14 अगस्त यानि आज खेला जाएगा। यह भी पढ़ें- Gaya News: तीन दिवसीय समर खेल उत्स...