सोनभद्र, जनवरी 2 -- घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कुसुम्हा ग्राम में स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल बियार स्मारक के बगल में लगा बोर्ड क्षतिग्रस्त किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है। घोरावल कोतवाली के कुसम्हा गांव में स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक के बगल में लगा हुआ बोर्ड शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त देखा। ग्रामीणों ने मामले की सूचना 112 नंबर पुलिस तथा घोरावल कोतवाली पुलिस को दी। बोर्ड के पास एक व्यक्ति का चादर भी पड़ा हुआ था। कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दिया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है। किसी शरारती तत्व द्वारा ऐसा किया गया है। बोर्ड को ठीक करा कर मा...