पिथौरागढ़, जून 22 -- पिथौरागढ़। स्वतंत्रता सग्राम सेनानी स्व.चिंतामणि शर्मा के पुत्र पूर्व प्रधानाचार्य रमेश चंद्र शर्मा का निधन हो गया है। सोमवार को स्वतंत्रता सेनानी व उत्तराधिकारी संगठन ने शोक सभा कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। निधन पर संगठन के अध्यक्ष लक्ष्मी दत्त कापडी,उपाध्यक्ष राजेश मोहन उप्रेती,महिला उपाध्यक्ष सरोज जोशी,पूर्व अध्यक्ष केशव दत्त भट्ट,मनोहर सिंह खाती,डॉ.डीके शर्मा,सचिव पंकज भट्ट ने शोक व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...