देहरादून, जुलाई 17 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में शुक्रवार को स्वतंत्रता सेनानी एवं साहित्यकार स्व. मनोहर लाल उनियाल 'श्रीमन' की 107वीं जयंती के अवसर पर 'श्रीमन संध्या' का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम और साहित्य जगत में उनके योगदान को याद किया।स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी कल्याण समिति के तत्वावधान में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. सुधा रानी पांडेय, विशिष्ट अतिथियों जनकवि डॉ. अतुल शर्मा तथा वरिष्ठ साहित्यकार सोमवारी लाल उनियाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। लोक गायिका पूनम नैथानी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। समिति महासचिव मुकेश नारायण शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम संयोजक कल्पना बहुगुणा ने श्रीमन के स्वतंत्रता संग्राम और साहित्यिक योगदान पर प्रकाश डाला। सांस्कृतिक प्रस...