पिथौरागढ़, जनवरी 20 -- मुनस्यारी। गांधीनगर जोशा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नरी राम को जयंती पर याद किया। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी में नरी राम के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। कहा कि आन्दोलन के दौरान नरी राम को 7 मार्च, 1941 को अल्मोड़ा जेल में रखा गया। बाद में 21 मार्च, 1941 को अल्मोड़ा से बरेली जेल भेज दिया गया। कारावास की सजा के साथ ही उनकी सम्पत्ति तक कुर्क कर दी गई। ग्रामीणों ने कहा कि आजादी की लड़ाई लड़ने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नरी राम का गांव गांधीनगर आज भी सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं से कोसो दूर है। सुविधाओं के अभाव में गांव से लगातार पलायन हो रहा है। यहां रधूली देवी, ग्राम प्रधान तारा वि...