गाजीपुर, अगस्त 13 -- गाजीपुर। नगर के डीएबी इण्टर कालेज सभागार में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में स्वतंत्रता सेनानी स्व. जमुना गिरी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर नारायण उपाध्याय ने कहा कि यह देश लम्बे समय तक गुलाम रहा। लेकिन 1942 की अगस्त क्रांति ने अंग्रेजी हूकूमत की चूलें हिला दी। उन्होंने कहा कि महान सेनानी जमुना गिरी भी इसी विद्यालय के कक्षा 9 छात्र थे। उन्होंने कहा की यह बड़े गर्व की बात है कि इसी डीएबी कालेज से आजादी की चिंगारी निकली थी। इसी विद्यालय के शिक्षक रहे विश्वनाथ उपाध्याय महान स्वतंत्रता सेनानी रहे हैं। राजेश राय बागी ने कहा कि शेरपुर के नौजवानों के स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी अग्रिम भूमिका से अग्रेंजी सत्ता का बि़टिश हुकूमत का कलंक वृक्ष हमेशा हमेशा के लिए भारतीय धरती से भहराकर ढह गया। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: आजाद...