स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्र सिंह शाही को किया याद
बागेश्वर, अगस्त 13 -- कपकोट। स्व. चंद्र सिंह शाही राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, असों में आयोजित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को उनकी जयंती पर याद किया। क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में उनके अद्वितीय साहस, त्याग, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति ने बागेश्वर की धरती को गौरवान्वित किया। उनका जीवन आज भी हम सभी के लिए राष्ट्रसेवा, जनसेवा और सामाजिक समर्पण की प्रेरणादायी मिसाल है। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख भावना शाही , नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी, चंपा देवी, प्राचार्य डॉ. मधुलिका पाठक, ग्राम प्रधान गोलना कमल शाही, विनोद शाही, प्रो. बीसी तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.