गाजीपुर, मई 1 -- करंडा। ब्लाक के ग्राम सभा तुलापट्टी स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्व. दलश्रंगार दूबे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 46वीं पुण्यतिथि मनाई गई। पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दूबे ने कहा कि सोशलिस्ट समाजवादी नेता स्व. दलश्रृंगार दूबे अंग्रेजी हुकूमत में 1930 से 1942 के बीच स्वतंत्रता की लड़ाई में सात बार जेल गए थे। इसके अलावा दो बार सपत्नीक जेल भेजे गए थे। इस मौके पर पूर्व प्रधान शशिकांत दूबे, बृजेश मिश्रा, अमितेश मिश्रा, सुरेश लाल श्रीवास्तव, धर्मेंद्र, आलोक, हर्ष आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...