बागेश्वर, मई 10 -- बागेश्वर, संवाददाता। पुंगरघाटी विकास मंच के तत्वावधान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रवीण सिंह काकलोटी की 22वी पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान नीलेश्वर स्थित वृद्धाश्रम व अशासकीय विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को फल वितरित किए। अंग वस्त्र भेंट किए। स्कूल में पाठ्य सामग्री भी दी गई। यहां आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि 1947 के असहायोग आंदोलन में प्रवीण सिंह व उनके भाई प्रताप सिंह को अल्मोड़ा जेल में बंद किया गया। महात्मा गांधी के आंदोलन से प्रेरित होकर बीमार पिता को बिस्तर में छोड़कर वे बागेश्वर पैदल जाकर आंदोलन में कूद गए। उन्होंने समाज व राष्ट्रहित में बगैर सुविधा लिए काम किया। यह भी पढ़ें- आंदोलनकारी बलूनी को दी श्रद्धांजलि उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पेंशन तक नहीं ली। अभाव में रहकर भारत माता के लिए अपना...