हमीरपुर, मार्च 28 -- सरीला। तहसील के बरौली खरका गांव निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.दीनदयाल मिश्र की 93 वर्षीय पत्नी अहिल्या देवी का शनिवार को निधन हो गया। उनके निधन से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उनका जन्म एक जनवरी 1933 को हुआ था, वो अपने पीछे पांच पुत्र जगदीश शरण, देवीशरण, ओमशरण, रामशरण व रघुवीर शरण, तीन पुत्री ब्रजलता, रामादेवी व अंजन देवी नाती अरुण, वरुण, अजय सक्षम, कृष्णा नातिन प्रतिमा, चंद्रमा, निधि, आज्ञा, प्रज्ञा को छोड़ गई हैं। उनके पुत्र जगदीश शरण चिकासी में अपने पिता के नाम से पं.दीनदयाल इंटर कॉलेज संचालित कर रहे हैं। उनका अंतिम संस्कार रविवार 29 मार्च को किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...