स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता: कौशिक
देहरादून, जुलाई 25 -- हरिद्वार। अमर शहीद जगदीश वत्स की 101 वी जयंती पर स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति द्वारा जटवाड़ा पुल स्थित शहीद जादिश वत्स पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर समिति सदस्यों ने अपनी समस्याएं कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के समक्ष रखी। जितेंद्र रघुवंशी ने कहा कि कई उत्तराधिकारियों की पेंशन बंद कर दी गई है। परिवारों का सम्मान नहीं हो रहा है। सरकार को देखना होगा।कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है। समिति की समस्याओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष रखा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.