महोबा, अगस्त 19 -- महोबा, संवाददाता। अल हिन्द पार्टी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को पेंशन सहित 14 सूत्रीय मांगों को उठाते हुए अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुखवीर सिंह को ज्ञापन सौंपा है।बुधवार को अल हिन्द पार्टी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। पदाधिकारियों ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के बलिदानियों के परिजनों को पेंशन दिलाने की मांग उठाई। स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों ने जिन गांवों को जलाया ,लूटा और तोपों से नष्ट करा दिया उन गांवों को भगत सिंह के गांव खटकर कलां की तर्ज पर बसाने की मांग उठाई। स्वतंत्रता संग्राम के प्रत्येक शहीद परिवार के सदस्यों को दस करोड़ रुपये मुआवजा की मांग उठाई गई। जस्टिस रोहिणी आयोग की रिपोर्ट को लागू करने की मांग उठाई। स्वतंत्रता संग्...