एटा, जनवरी 30 -- भारत स्वतंत्रता संग्राम में प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। डीएम प्रेम रंजन सिंह के नेतृत्व में अधिकारी, कर्मचारियों ने शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। डीएम ने कहा कि अमर शहीदों का बलिदान हमारे राष्ट्र की नींव है। उनके त्याग और समर्पण के कारण ही हम स्वतंत्रता की खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। एडीएम (विरा) लालता प्रसाद शाक्य, एडीएम (न्यायिक) रमेश मौर्य, एसडीएम अनवर राशिद फारुकी, सतीश कुमार, पीयूष रावत सहित अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे। पालिका में मनाया गया शहीद दिवस नगर पालिका परिषद में शहीद दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा, चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। पू...