रामगढ़, जून 11 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि रामगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने रामगढ़ शहरी क्षेत्र की स्वतंत्रता-पूर्व निर्मित मुख्य ड्रेनेज (जल निकासी) प्रणाली के व्यापक नवीनीकरण और आधुनिकीकरण की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को विस्तृत ज्ञापन गुरुवार को प्रेषित किया है। चैम्बर ने शहर की बढ़ती आबादी और शहरी विस्तार को देखते हुए वर्तमान ड्रेनेज व्यवस्था को अपर्याप्त बताते हुए इसके शीघ्र उन्नयन की आवश्यकता जताई है। ज्ञापन में कहा गया है कि रामगढ़ शहर की मुख्य जल निकासी व्यवस्था भारत की स्वतंत्रता से पूर्व निर्मित की गई थी। समय के साथ जनसंख्या में वृद्धि, नए आवासीय क्षेत्रों का विकास, व्यापारिक गतिविधियों का विस्तार और बढ़ते शहरीकरण के कारण यह व्यवस्था अपनी क्षमता से अधिक भार वहन कर रही है। इसके परिणामस्वरूप वर्षा ऋतु में शहर के विभिन्न क्षे...