जमशेदपुर, अगस्त 14 -- आरपीएफ ने शुक्रवार सुबह टाटानगर स्टेशन पर बैंड द्वारा देशभक्ति धुनों की शानदार प्रस्तुति की गई। इससे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों के साथ रेलकर्मियों ने संगीतमय प्रस्तुति की सराहना की है। बताया जाता है कि दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में हर घर तिरंगा अभियान के तहत आरपीएफ बैंड विभिन्न स्टेशनों पर घूम कर स्वतंत्रता दिवस को लेकर कार्यक्रम आयोजित कर रही है। हटिया से आरपीएफ की बैंड टाटानगर आई है जबकि इससे पूर्व खड़गपुर व अन्य स्टेशनों पर स्वतंत्रता दिवस 2026 के मद्देनजर आरपीएफ बैंड कार्यक्रम प्रस्तुत कर चुकी है। इस दौरान देशभक्ति, अनुशासन एवं समर्पण की भावना को प्रदर्शित कर यात्रियों की सुरक्षा, संरक्षा एवं सेवा के प्रति आरपीएफ की प्रतिबद्धता दोहराई गई। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: रामगढ़ में आज निकलेगी भव्य तिरंगा या...