स्वतंत्रता दिवस से पहले भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट
मधुबनी, अगस्त 8 -- बासोपट्टी। स्वतंत्रता दिवस से पहले भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट कर दी गई है। सीमा चौकियों और चेकपोस्टों पर एसएसबी की निगरानी बढ़ाने के साथ सीमावर्ती इलाकों में 24 घंटे गश्ती शुरू कर दी गई है। राष्ट्रविरोधी तत्वों, तस्करों और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों पर सुरक्षा बलों की विशेष नजर है। एसएसबी 48वीं वाहिनी जयनगर की 'जी' समवाय जानकीनगर और नेपाल एपीएफ महिनाथपुर के जवानों ने शनिवार को भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त पेट्रोलिंग की। सीमा स्तंभ संख्या 274/6 से 277/1 तक करीब 3.5 किलोमीटर क्षेत्र में सुबह 8:30 बजे से 10:45 बजे तक जवानों ने पैदल गश्ती की। इसके बाद दोनों देशों के सुरक्षा बलों के बीच कोऑर्डिनेशन मीटिंग हुई। संयुक्त पेट्रोलिंग में भारत की ओर से एसएसबी निरीक्षक परमजीत सिंह के नेतृत्व में चार जवान शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.