बोकारो, अगस्त 13 -- बोकारो, प्रतिनिधि। भारत सरकार के गृह मंत्रालय, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग झारखंड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के आलोक में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी अजय नाथ झा ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन को लेकर सभी संबंधित पदाधिकारियों, सरकारी व निजी संस्थानों, सार्वजनिक उपक्रमों तथा विद्यालय प्रबंधन को निर्धारित प्रोटोकॉल का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उपायुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान कार्यक्रमों का क्रम निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही रखा जाए। इसके तहत ध्वजारोहण से पूर्व राष्ट्रगीत, इसके उपरांत ध्वजारोहण, फिर राष्ट्रगान तथा मुख्य अतिथि का संबोधन आयोजित किया जाएगा। वहीं समारोह के समापन से पूर्व पुनः राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का गायन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bokaro...