औरंगाबाद, अगस्त 14 -- स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सभी थानों को अलर्ट किया गया है। औरंगाबाद के एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने इसको लेकर विशेष दिशा निर्देश जारी किया है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन जांच अभियान जारी रहेगा। एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र में विशेष रूप से वाहन जांच अभियान चलाया जाएगा। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही एरिया डोमिनेशन की भी कार्रवाई की गई है। एसपी ने बताया कि एरिया डोमिनेशन में केंद्रीय सुरक्षा बलों को भी लगाया गया है। नक्सली क्षेत्र में विशेष सावधानी बरती जा रही है। सभी थानाध्यक्षों को इसके लिए अलग से दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: जांच की होगी पुख्ता व्यवस्था विभिन्न होटलों में जांच की गई है। इसके साथ ही भीड़भाड़ वाले इला...