स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद पर्यटन स्थलों में बढ़ी भीड़
नई दिल्ली, अगस्त 15 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद राजधानी के पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की काफी संख्या देखने को मिली। दो दिन का साप्ताहिक अवकाश होने के चलते लोगों ने घूमने की योजना बनाई है। ऐसे में शनिवार को कोई दोस्तों के साथ तो कोई परिवार के साथ पर्यटन स्थलों में घूमने पहुंचा। जंतर-मंतर, हुमायूं का मकबरा, सफदरजंग का मकबरा, कुतुब मीनार, लोधी गार्डन और नेहरू पार्क में अधिक भीड़ देखने को मिली। शाम के समय लोधी गार्डन में जहां तक नजर जा रही थी, वहां केवल युवाओं की मौजूदगी नजर आई। यहां लोग पिकनिक करते भी दिखे। रोहिणी से आई एक युवा टोली का कहना था कि वह पहले स्वतंत्रता दिवस पर कविता पाठ करेंगे और फिर पिकनिक करेंगे। छात्रा प्रीति सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद घूमने को लेकर काफी समय से योजना बना रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.