स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन पर आयोजित होगा पौध रोपण अभियान
मिर्जापुर, जून 11 -- मिर्जापुर, संवाददाता। प्रदेश सरकार ने हरियाली बढ़ाने के लिए जनसहभागिता सुनिश्चित करते हुए पौध रोपण महाअभियान अब स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन पर भी आयोजित करने का फैसला किया है। वहीं अभियान के तहत रोपे गए पौधों को शत-प्रतिशत सुरक्षित रखने की भी योजना तैयार की गयी है। जिले में पौध रोपण अभियान को तीज-त्यौहारों व संस्कृति से जोड़ते हुए विभिन्न प्रकार के वनों की स्थापना के साथ ही विशिष्ट प्रकार के आयोजन भी किए जाएंगे। जिससे आमजन पौध रोपण के साथ-साथ उनकी सुरक्षा के लिए भी जागरुक हो सकें। पौध रोपण अभियान के तहत जिले में कुल 87,50,015 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है। प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि 'पौधरोपण महाभियान- 2026' के तहत जिले में हरियाली का दायरा बढ़ाने के लिए मानसून में पांच वन क्षेत्र व दो वाटिकाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.