पूर्णिया, अगस्त 17 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के 43 भूमिहीन परिवारों को बासगीत पर्चा प्रदान किया गया। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में आयोजित बंदोबस्ती पर्चा वितरण समारोह में रुपौली विधायक कलाधर प्रसाद मंडल ने लाभुकों को जमीन का पर्चा सौंपा।समारोह को संबोधित करते हुए विधायक कलाधर प्रसाद मंडल ने कहा कि सरकार का उद्देश्य भूमिहीन परिवारों को सम्मानजनक जीवन के लिए आवासीय जमीन उपलब्ध कराना है। बासगीत पर्चा मिलने से भूमिहीन परिवारों को अपने घर का निर्माण करने और स्थायी रूप से बसने का अधिकार मिलेगा। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर लगातार प्रयास किया जा रहा है।विधायक यह भी पढ़ें- 32 भूमिहीन परिवारों के बीच बासगीत पर्चा...