सिद्धार्थ, अगस्त 14 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद में जगह-जगह विभन्नि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 15 अगस्त को सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों पर ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान, देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।जिले में विद्यालयों में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी, भाषण, देशभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। विभन्नि सामाजिक संगठनों की ओर से भी तिरंगा यात्रा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना देखने को मिलेगी। लोगों ने अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारियां की हैं। यह भी पढ़ें- Rampur N...