औरैया, अगस्त 12 -- स्वतंत्रता दिवस पर जिलेभर में देशभक्ति से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 15 अगस्त को सुबह आठ बजे सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और गैर सरकारी भवनों के साथ ग्राम सभाओं में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान होगा। इसके बाद राष्ट्रीय गीत 'वन्दे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सामूहिक गायन किया जाएगा। कार्यक्रमों को लेकर अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपकर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देशन में 13 से 16 अगस्त की रात सरकारी भवनों, स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्मारकों और प्रमुख स्थानों पर तिरंगा रंग की प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। शहीद पार्क, सुभाष चौक, एलजी गार्डन तिराहा और फफूंद तिराहा समेत नगर निकायों के प्रमुख चौराहों को सजाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया में भव्...