सराईकेला, अगस्त 15 -- सरायकेला। सिस्टर निवेदिता इंग्लिश मीडियम स्कूल, सरायकेला में देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में देशभक्ति का माहौल रहा। प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।इस दौरान विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व, स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान और राष्ट्र के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों पर प्रेरणादायक भाषण प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।इस अवसर पर विद्यालय के गौरवशाली पूर्व छात्र अमर्त्य शेखर दुबे के सम्मान में विशेष अभिनंदन समारोह भी आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- Independence Day Speech In Hindi : 15 अगस्त ...